सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, एक साल बाद 15 अगस्त से पटरी पर दौड़ेगी ये ट्रेन

IRCTC Indian Railway News भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का फिर से परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त से 05549/50 पटना-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद कई ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ने लगी हैं। सांकेतिक तस्वीर। पटना : कोरोना संक्रमण के दौरान पिछले एक साल से अधिक समय से बंद पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का फिर से परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त से 05549/50 पटना-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है। पूर्णतया आरक्षित इस स्पेशल ट्रेन से यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा । गाड़ी संख्या 05549 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शनिवार के अलावा सप्ताह के शेष सभी दिनों को जयनगर स्टेशन से 05.25 बजे प्रस्थान कर 13.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05550 पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शनिवार के अलावा सप्ताह के शेष सभी दिनों को पटना से 15.25 बजे प्रस्थान कर 21.40 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, भगवानपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र स्टेशनों पर रुकेगी। कागजों पर ही दौड़ रही है पटना सासाराम सवारी गाड़ी पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के पटना जंक्शन से सासाराम तक चलने वाली सवारी गाड़ी 53211-53212 का परिचालन केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। रेलवे के वेबसाइट पर इस ट्रेन का परिचालन शुरू दिखाया जा रहा है जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के पहले ही इसे तकनीकी कारणों से रद कर दिया गया था। बिहार दैनिक यात्री संघ के मंजुल कुमार दास, बीरेंद्र शर्मा, नंद किशोर प्रसाद, शोएब कुरैशी एवं उमेश प्रसाद ने बताया कि रेलवे के एप व्हेअर इज माई ट्रेन में 53211-53212 सासाराम-पटना सवारी गाड़ी परिचालन जारी दर्शाया जा रहा है। इस ट्रेन के परिचालन की दो बार घोषणा की गई। दोनों मर्तबा इसे रद कर दिया गया। इससे यात्रियों में काफी आक्रोश है। वहीं 63231-63232 पटना-मुगलसराय मेमू ट्रेन के परिचालन नहीं होने से पश्चिमी खंड की यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...