सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Platform Ticket Rules: अब बिना टिकट भी कर सकते हैं Train से सफर, Indian Railways ने बनाया खास नियम

Platform Ticket Rules: अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं और यात्रा भी कर सकते हैं. यहां जानें कैसे कर सकते हैं आसानी से यात्रा.
नई दिल्ली: अगर आप ट्रेन से सफर करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आपको कभी अचानक यात्रा करना पड़ जाए और आपके पास टिकट नहीं हो तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब आप बिना रिजर्वेशन (Reservation wRules) भी यात्रा कर सकते हैं. पहले ऐसी स्थिति में बस तत्काल टिकट (Tatkal Ticket Booking Rules) का ही विकल्प था. लेकिन उसमें भी टिकट मिल जाए, ये जरूरी नहीं है. ऐसे में आपको रेलवे का एक खास नियम जानना बहुत जरूरी है. इस सुविधा के तहत अब आप बिना रिजर्वेशन भी यात्रा कर सकते हैं. प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा रेलवे के नियम के अनुसार, अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket Rules) लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं. आप बहुत ही आसानी से टिकट चेकर के पास जाकर टिकट बनवा सकते हैं. यह नियम (Indian Railways Rules) रेलवे ने ही बनाया है. इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत TTE से संपर्क करना होगा. फिर TTE आपके गन्तव्य स्थल तक की टिकट बनाएगा. सीट खाली नहीं होने पर भी है विकल्प ट्रेन में सीट खाली नहीं होने पर TTE आपको रिजर्व सीट देने से मना कर सकता है. लेकिन, यात्रा करने से नहीं रोक सकता. अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है ऐसी स्थिति में यात्री से 250 रुपए पेनाल्टी चार्ज के साथ आप यात्रा का कुल किराया देकर टिकट बनवा लें. रेलवे के ये जरूरी नियम जो आपको जरूर जानना चाहिए. प्लेटफॉर्म टिकट की वैल्यू प्लेटफॉर्म टिकट (Benefits of Platform Ticket) यात्री को ट्रेन में चढ़ने का पात्र बनाता है. इसके साथ यात्री को उसी स्टेशन से किराया चुकाना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है. किराया वसूलते वक्त डिपार्चर स्टेशन भी उसी स्टेशन को माना जाएगा.और सबसे बड़ी बात कि आपको किराया भी उसी श्रेणी का देना होगा जिसमें आप सफर कर रहे होंगे. सीट होती है आपकी अगर आपकी ट्रेन किसी कारणवश छूट गई है तो TTE अगले दो स्टेशनों तक आपकी सीट किसी को अलॉट नहीं कर सकता है. यानी अगले दो स्टेशनों पर आप ट्रेन से पहले पहुंचकर अपना सफर पूरा कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, दो स्टेशनों के बाद TTE RAC टिकट वाले यात्री को सीट अलॉट कर सकता है. लेकिन आपके पास दो स्टेशन का विकल्प रहता है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...