सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आधार कार्ड की खराब से खराब फोटो को बदलना हुआ आसान, बेहद Simple है प्रोसेस

UIDAI द्वारा पहचान का यूनिक दस्तावेज आधार कार्ड (Aadhaar Card) बेहद उपयोगी है। 12 डिजिट के यूनिक नंबर वाले इस दस्तावेज का इस्तेमाल सभी सरकारी और निजी योजनाओं के लिए किया जाता है। अगर आप इसमें अपना फोटो बदलना चाहते हैं तो उसके ये तरीका मौजूद है। नई दिल्ली। UIDAI द्वारा पहचान का यूनिक दस्तावेज आधार कार्ड (Aadhaar Card) बेहद उपयोगी है। 12 डिजिट के यूनिक नंबर वाले इस दस्तावेज का इस्तेमाल सभी सरकारी और निजी योजनाओं के लिए किया जाता है। इस दस्तावेज के जरिए बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर, इनकम टैक्स और स्कूल में एडमिशन आदि समेत कई कार्य किए जाते हैं। आधार कार्ड में आपका नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, फोटोग्राफ और बायोमेट्रिक डाटा जैसी जरूरी जानकारी मौजूद होती हैं। यह दस्तावेज भारत में किसी व्यक्ति की पहचान और एड्रेस का प्रूफ है। देश के सभी नागरिक किसी भी उम्र में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड बनवाते वक्त कई बार क्या होता है कि यूजर्स की फोटो बेकार आ जाती है जो कि पहचानने में भी मुश्किल लगती है। अगर आपकी भी आधार कार्ड पर मौजूद फोटो ठीक नहीं है और आप इसे बदलना चाहते हैं तो आप यह कार्य बेहद आसानी से कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड यूजर्स को फोटो अपडेट करने की मंजूरी देता है। पहले आपको ऑनलाइन रिक्वेस्ट करनी होगी और फिर उसके बाद अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आधार कार्ड में फोटो बदलवाने के लिए इस स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो कीजिए। सबसे पहले आपको आधार की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना है। अब आधार कार्ड फॉर्म भरिए और उस पर अपना आधार नंबर दर्ज कीजिए। अब आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जाना है। यहां पर आपको अपना फॉर्म सबमिट करना है। अब आपको पास किसी भी प्रकार का पहचान दस्तावेज जैसे कि वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि होना चाहिए। आपको अपने साथ आधार सेंटर पर अपना आधार कार्ड भी लेकर जाना है। एनरोलमेंट सेंटर पर मौजूद कर्मचारी आपसे एक फोटो और आपकी बायोमेट्रिक जानकारी की मांग करेंगे। फिर उसके बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी, जिसमें आपका यूआरएन मौजूद होगा। आप आधार स्टेटस चेक करने के लिए यूआरएन का इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी जानकारी अपडेट होने के लिए बेंगलुरु सेंटर तक जाएगी अपडेट होने के बाद आधार कार्ड 2 हफ्ते के अंदर आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर पहुंच जाएगा। फोटो बदलने के लिए आपको 25 रुपये प्लस GST चार्ज देना होगा। आधार कार्ड में मौजूद फोटो को ऑनलाइन नहीं बदल सकते हैं। इस प्रोसेस का इस्तेमाल सिर्फ एड्रेस में परिवर्तन के लिए कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...