सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीतामढ़ी फायरिंग मामले में 8 अरेस्ट, 7 की ही पेशी:डॉन तुषार की प्रेमिका अरेस्ट हुई, कोर्ट नहीं पहुंची; GF के लिए हुई थी फायरिंग

सीतामढ़ी में बुधवार 17 नवंबर की रात कृष्णा स्वीट्स और टेलर शॉप पर हुई फायरिंग में नया ट्विस्ट आ गया है। गोलीबारी की घटना में कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। लेकिन कोर्ट में सिर्फ 7 की ही पेशी हुई थी। चर्चा है कि कांड के मुख्य आरोपी तुषार रमन की प्रेमिका की कोर्ट में पेशी नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सिर्फ 7 लोगों की कोर्ट में पेशी हुई, जिसमें एक बड़ी उम्र की महिला शामिल थी। उसकी उम्र 42 साल से ऊपर बताई जा रही है। इससे यह साफ होता है कि तुषार की प्रेमिका की पेशी नहीं की गई है। दरअसल सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय ने इस मामले में 8 लोगों को जेल भेजने की बात कही थी। इसमें गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी तुषार रमन, एक्साइज डिपार्टमेंट के पीपी गोपाल सिंह के पुत्र श्रीप्रकाश, विनोद महतो के पुत्र अरुण भूमि, आलोक कुमार सिंह के पुत्र दिव्यम कुमार और लालबाबू सिंह के पुत्र शिवम कुमार थे। साथ ही तुषार की मां और उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया, जिसके बाद शुक्रवार की शाम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। वहां एक महिला समेत सात लोगों की पेशी हुई और सभी को जेल भेज दिया गया। शराब डिलेवरी छोड़ अपराध की दुनिया में आया था तुषार, हथियार के साथ सोशल साइट पर डाली हैं तस्वीरें
तुषार की प्रेमिका और मां पर है अपराध में संरक्षण देने का आरोप शुक्रवार को सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय ने बताया था कि मुख्य आरोपी तुषार रमन की मां और प्रेमिका पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप है। इसी जुर्म में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में एसपी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है प्रेमिका पर गलत कमेंट बनी टेलर मास्टर पर गोलीबारी की वजह फायरिंग मामले में पुलिस गिरफ्त में आए तुषार रमन ने पहले रंगदारी के लिए डराने के मकसद से कृष्णा स्वीट्स पर फायरिंग की थी। साथ ही भागते हुए उसने मदनी मुसाफिरखाना गली में एक टेलर शॉप पर सिर्फ इसलिए फायरिंग की थी, क्योंकि उसने तुषार की माशूका पर पहले गलत कमेंट किया था। पुलिस की पूछताछ में रीगा के बभनगामा गांव निवासी तुषार ने यह खुलासा किया था। सीतामढ़ी में बदमाशों ने 2 दुकानों पर की फायरिंग: भागने के दौरान निलंबित दारोगा पर भी फायरिंग की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...