सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीतामढ़ी ज‍िले देह व्‍यापार के लिए रेडलाइट एरिया में युवती को जिंदा जलाने का प्रयास ग्राहकों के पास जाने से मना करने पर द‍िया घटना को अंजाम जान बचाकर भागी पीड़िता पहुंची नगर थाने पुलिस को सुनाई आपबीती एसपी के आदेश पर छापेमारी।

सीतामढ़ी ज‍िले देह व्‍यापार के लिए रेडलाइट एरिया में युवती को जिंदा जलाने का प्रयास ग्राहकों के पास जाने से मना करने पर द‍िया घटना को अंजाम जान बचाकर भागी पीड़िता पहुंची नगर थाने पुलिस को सुनाई आपबीती एसपी के आदेश पर छापेमारी।
गिरफ्तार रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार आरोपी मो. बादल व मो. असगर। #BGUSTMBIHARNEWS सीतामढ़ी, जासं। सीतामढ़ी में लड़कियों की खरीद-फरोख्त का 'गंदा खेल' अर्से से चल रहा है। पुलिस ने फिर एकबार छापेमारी कर बदनाम गली से दो युवियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। एक महिला समेत तीन दलालों को गिरफ्तार भी किया गया है। इससे पहले जुलाई महीने में ही कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की थी जिसमें कई लोग पकड़ाए भी थे और दलालों के चंगुल से लड़कियां भी मुक्त हो पाई थीं। इस दलदल में जबरन ढकेली गई एक युवती ने हिम्मत दिखाई तो पुलिस ने छापेमारी कर उसको मुक्त कराया। युवती ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया। शनिवार शाम पीड़ित युवती रेड लाइट एरिया से भागकर नगर थाना पहुंच गई। वह जख्मी हालत में थी। एसपी हर किशोर राय के आदेश पर तुरंत छापेमारी की गई जिसमें रेड लाइट एरिया से एक महिला चांदनी खतून, मो. बादल व मो. असगर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। देर शाम तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जख्मी युवती काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ऐसे लड़क‍ि‍या फांसते हैं जालसाज युवती ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दलालों के एक गिरोह ने उसे अपनी जाल मे फांस कर रेड लाइट एरिया में ढकेल दिया। हफ्ते भर से उसे देह व्‍यापार के लिए दबाव डाला जा रहा था। इनकार करने पर उसके जिस्म के कई हिस्सों पर लोहे की रॉड को गर्म कर दागा दिया गया। उसके बाद भी वह तैयार नहीं हुई तो जिस्म के सौदागरों ने उसकी जान लेने की कोशिश की। बेरहमी से पिटाई की और शरीर में आग लगा दी। युवती ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह वह रेड लाइट एरिया से भाग निकली। नगर थाना पुलिस को उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने बिना विलंब एसपी को इतला किया। एसपी के आदेश पर टाऊन सर्किल इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, नगर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, महिला थाना प्रभारी रेखा कुमारी, पीएसआई रश्मि कुमारी, एसआई ओम प्रकाश, एएसआई रामवती भगत, रामाशीष पासवान के आलवा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल को वहां छापेमारी के लिए भेजा गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...