सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

sitamarhi, Bairgania, Nandwara, kudhani

बैरगनिया: प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को रिझाने का प्रयास शुरू हो गया है.चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही कोई ईवीएम मशीन का डुप्लीकेट लेकर तो कोई प्रत्याशी अपना पर्चा लेकर मतदाताओ के पास पहुंच रहे है. उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओ के सामने वादों की झड़ी लगाई जा रही है. निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधि जहां अपने कार्यकाल की उपलब्धियो की गिनती करा रहे है वही नए प्रत्याशी पंचायत की समस्याओं को चुटकी में खत्म करने का भरोसा दिला रहे है. परन्तु इस सब से इतर नन्दवारा पंचायत के लोग आज भी चचरी पुल के सहारे प्रखंड मुख्यालय में जाते है. नन्दवारा गांव को धुनिया टोला के रास्ते प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क के कुढ़नी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों द्वारा अपने श्रम व खर्चे से चचरी पुल का निर्माण किया गया था. हालांकि वह चचरी पुल भी इस समय जर्जर हो चुका है. लोग किसी तरह जान हथेली पर लेकर इस पुल के सहारे प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच रहे है. चाहे लोक सभा का चुनाव हो या विधान सभा अथवा पंचायत चुनाव उक्त सभी चुनावो में इस पुल का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहता है. सभी चुनावो में प्रत्याशी पुल बनाने का वादा करके चले जाते है परन्तु समस्या का समाधान नही हो पाता है. इस बार के पंचायत चुनाव में भी नन्दवारा पंचायत में चचरी पुल का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहेगा. इस बार भी प्रत्याशी चचरी पुल को आरसीसी पुल में बदलने का वादा कर रहे है. ग्रामीण अशोक श्रीवास्तव, रणजीत कुमार, अमित कुमार, किशोरी साह, मनोज साह, राहुल सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत चुनाव में पुल का मुद्दा मतदाताओ द्वारा उछाल गया है. सभी प्रत्याशी भी पुल बनाने का वादा कर रहे है. अब देखना है कि चुनाव जीतने के बाद पंचायत प्रतिनिधि अपने वादे पर कायम रहते है कि पहले की तरह इसे भूल जाते है. विधायक मोतीलाल प्रसाद ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर वे गम्भीर है. उनके इस कार्यकाल में पुल का निर्माण जरूर होगा. फिलहाल पंचायत चुनाव के इस शोर गुल में कई मुद्दों के साथ साथ चचरी पुल का मुद्दा भी जोर पकड़ता नजर आ रहा है. फोटो- नन्दवारा कुढ़नी पर बना चचरी पुल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...