सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लाल सिंह चड्ढा भारत में हुई फ्लॉप, लेकिन विदेश में छाई आमिर खान की फिल्म, जानें कितने कमाए

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर काफी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन आमिर की लाल सिंह चड्ढा ने वैसा कमाल नहीं किया जैसा सभी कयास लगा रहे थे।

लाल सिंह चडा


लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक थी। आमिर ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की थी। वहीं फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में थी। इसके अलावा फिल्म में आमिर खान और नागा चैतन्य भी थे। नागा ने तो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया है। वैसे बता दें कि भले ही फिल्म ने भारत में कमाल हीं किया, लेकिन विदेश में तो फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।
इतना ही नहीं विदेश में तो फिल्म ने इस साल की कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनली फिल्म ने 7.5 मिलियन की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने आलिया भट्ट की गंगुबाई काठियावाड़ी, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 और द कश्मीर फाइल्स तक को पीछे छोड़ दिया है।

टॉप 5 ओवरसीस कमाई

लाल सिंह चड्ढा -  7.5 मिलियन यूएसडी

गंगुबाई काठियावाड़ी - 7.47 मिलिययन यूएसडी

भूल भुलैया 2 - 5.88 मिलियन यूएसडी

द कश्मीर फाइल्स - 5.7 मिनियन यूएसडी 

जुग जुग जियो - 4.33 मिलियन यूएसडी


तो इस रिपोर्ट को देखकर क्लीयर है कि भारत में तो नहीं लेकिन विदेश में तो फिल्म का हाल ठीक रहा है। आमिर खान को भी जब ये पता चलेगा तो वह भी थोड़ी राहत की सांस लेंगे।

नेटफ्लिक्स पर क्या नहीं आएगी फिल्म

ऐसी खबर थी कि लाल सिंह चड्ढा को थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन लगता है ऐसा नहीं होने वाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने फिल्म को लेकर नेटफ्लिक्स से 150 करोड़ और 6 महीने की विंडो की बात की थी। दरअसल, आमिर को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म थिएटर में चलेगी और इसके बाद ओटीटी पर भी उनकी डिमांड पूरी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और नेटफ्लिक्स अब 50 करोड़ और 6 महीने विंडो तक की डील करना चाहता है। तो देखते हैं कि लाल सिंह चड्ढा अब नेटफ्लिक्स में आएगी या नहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...