सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Sarkari Ration लेने में आ रही हैं दिक्कतें, तो घर बैठे करें शिकायत, जानिए डिटेल्स

 Ration Card Complaint Helpline Numbers : अगर आपको राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है या फिर कोटेदार द्वारा परेशान किया जा रहा है. तो आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं.

आप आसानी से घर बैठे कुछ नम्बरों पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं. देश की सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत देशभर में मुफ्त राशन बांट रही है. इस योजना के योग्य लोगों को बिना किसी समस्या के फ्री में राशन मिले इसके लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. यानी राशन मिलने दिक्कत होने या राशन बांटने वाला कोटेदार किसी भी तरह से परेशान करता है, तो ग्राहक द्वारा सीधे इसकी शिकायत की जा सकती है. इसके लिए जरूरी है कि आपके पास राशन कार्ड हो. आपके शिकायत पर सरकार सख्त एक्शन लेती है.


अगर आप दिल्ली के राशन कार्ड होल्डर हैं तो अपनी शिकायत ईमेल के जरिए भी कर सकते हैं. इसके लिए cfood@nic.in पर मेल करना होगा. साथ ही आधिकारिक वेबसाइट http://fs.delhigovt.nic.in पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है.


शिकायत के लिए नोट कर लें ये जरूरी नंबर


राजस्थान – 18001806127

गुजरात- 18002335500

मध्य प्रदेश- 07552441675, Helpdesk No.: 1967 / 181

उत्तर प्रदेश- 18001800150

उत्तराखंड – 18001802000, 18001804188

पश्चिम बंगाल – 18003455505

कर्नाटक- 18004259339

दिल्ली – 1800110841

जम्मू – 18001807106

कश्मीर – 18001807011

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह – 18003433197

चण्डीगढ़ – 18001802068

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव – 18002334004

लक्षद्वीप – 18004253186

पुडुचेरी – 18004251082

पंजाब – 180030061313

केरल- 18004251550

मणिपुर- 18003453821

मेघालय- 18003453670

छ्त्तीसगढ़- 18002333663

गोवा- 18002330022

हरियाणा – 18001802087

हिमाचल प्रदेश – 18001808026

मिजोरम- 1860222222789, 18003453891

महाराष्ट्र- 1800224950

आंध्र प्रदेश – 18004252977

अरुणाचल प्रदेश – 03602244290

असम – 18003453611

बिहार- 18003456194

तेलंगाना – 180042500333

त्रिपुरा- 18003453665

झारखंड – 18003456598, 1800-212-5512

नागालैंड- 18003453704, 18003453705

ओडिशा – 18003456724 / 6760

सिक्किम – 18003453236

तमिलनाडु – 18004255901

घर बैठे ऐसे बनवाएं राशन कार्ड


अगर आप राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यह काम आप घर से ही ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए आपको खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा.


पोर्टल पर जाकर लॉग इन करें.

पोर्टल पर एनएफएसए 2013 आवेदन पत्र खोलें.

आवेदक से जुड़ी हुई सारी जानकारी भरें.

अपना पहचान-पत्र जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली बिल, फोन बिल में से कोई एक और अपना पासपोर्ट साइज फोटो पोर्टल पर अपलोड करें.

आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ‘सबमिट’ के ऑप्शन पर .

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी गई जानकारी की जांच होगी.

सभी डीटेल्स सही पाए जाने के बाद राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

बैरगनिया में बढ़ते दादा गिरी नगर थाना प्रभारी हुए अतिक्रमण कारी सामने हुआ नतमस्तक

लाचार, विकलांग नगर परिषद बैरगनिया का बेवकूफी निर्णय पटेल चौक से हॉस्पिटल चौक का डिवाइडर को तोड़ना क्या अतिक्रमणकारी ठेला वाला के सामने कमजोर नगर प्रशासन एवम् पुलिस प्रशासन