सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार: आनंद मोहन की बेटी की शादी में दुश्मन से दोस्त हुए दो बाहुबली तो नीतीश 20 मिनट तक करते रहे गुफ्तगू

पटना, ऑनलाइन डेस्क। बिहार के जाने-माने नेता और पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी कल 15 फरवरी को संपन्न हो गई है। आनंद मोहन अपनी बेटी की शादी के लिए 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर हैं। दोनों को आशीर्वाद देने के लिए बिहार के कई बड़े नेता समारोह में शामिल हुए। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव प्रमुख हैं। 

क्यों हो रही है आनंद की बेटी की शादी की इतनी चर्चा

सुरभि आनंद और हंसराज की शादी की चर्चा पूरे बिहार और राज्य की राजनीति में जोरों पर है। शादी के दौरान दो घोर दुश्मन पप्पू यादव और आनंद मोहन को एक दूसरे से गले मिलते देखा गया तो वहीं सीएम नीतीश कुमार ने आनंद और उनकी पत्नी से काफी देर तक गुफ्तगू भी की। शादी में शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी,  विजय चौधरी, अशोक चौधरी समेत सभी दलों के कई नेताओं का भी तांता देखने को मिला।

दुश्मन से दोस्त बने पप्पू यादव और आनंद मोहन

सुरभि आनंद और राजहंस की शादी के बहाने दो बाहुबलियों की दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। पप्पू यादव और आनंद मोहन की दुश्मनी और प्रतिद्वंदता से बिहार का बच्चा-बच्चा वाकिफ है। लंबे समय तक दोनों के एक दूसरे के जानी दुश्मन के समान रहे। कोसी क्षेत्र में वर्चस्व लड़ाई को लेकर दोनों के बीच कई बार मुठभेड़ भी हुई थी। लेकिन वह दोनों समारोह में ऐसे मिले जैसे बिछड़ा भाई कई सालों बाद मिला हो। इससे पहले भी पप्पू यादव उनकी बेटी की सगाई में शामिल हुए थे। जहां दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया था।

सीएम नीतीश कुमार ने 20 मिनट तक की आनंद और लवली से बातचीत

सीएम नीतीश कुमार आनंद की बेटी की शादी में शाम 7:15 बजे पहुंचे थे। जहां दोनों वर वधु ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम ने बाहुबली आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद से मुलाकात की। साथ ही वह लगभग उनसे 20 मिनट तक बातचीत करते रहे थे। बिहार के सीएम और पप्पू यादव के अलावा सुरभि आनंद और राजहंस की शादी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी पहुंचे थे।

बीजेपी के कई नेता भी हुए शामिल

सुरभि और हंसराज की शादी में पक्ष के साथ-साथ बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू ,सम्राट चौधरी, गुरू प्रकाश पासवान भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि उनकी आनंद मोहन से कई सालों से पुरानी रिश्तेदारी है। इसलिए आनंद जब भी भी बाहर आते हैं तो नीरज उनसे जरूर मुलाकात करते हैं। हालांकि दोनों की शादी में पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। सुरभि और हंसराज की शादी में करीब 15 हजार से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

बैरगनिया में बढ़ते दादा गिरी नगर थाना प्रभारी हुए अतिक्रमण कारी सामने हुआ नतमस्तक

लाचार, विकलांग नगर परिषद बैरगनिया का बेवकूफी निर्णय पटेल चौक से हॉस्पिटल चौक का डिवाइडर को तोड़ना क्या अतिक्रमणकारी ठेला वाला के सामने कमजोर नगर प्रशासन एवम् पुलिस प्रशासन