सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

WhatsApp कॉलिंग का मजा हुआ दोगुना, नए अपडेट में बहुत कुछ खास

वॉ ट्सऐप (WhatsApp) का शानदार अपडेट आया है। नया अपडेट यूजर्स के कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहद जबर्दस्त बनाता है। इस अपडेट में कॉलिंग के लिए नया इंटरफेस ऑफर किया जा रहा है, जो ग्रुप कॉल्स को मैनेज करने के साथ ही इसकी ओवरऑल यूजेबिलिटी को भी काफी सुविधाजनक बनाता है।

WABetaInfo के अनुसार अपडेट में कंपनी एक नया बटन लेकर आई है, जो चल रही कॉल के बीच कॉन्टैक्ट को ऐड करना आसान बनाता है। नए कॉलिंग इंटरफेस में यूजर्स को बॉटम मोडल व्यू मिलेगा।


यह कॉल टाइप और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को हाइलाइट करता है। साथ ही कंपनी शेड्यूलिंग ग्रुप कॉल फीचर को भी टेस्ट कर रही है। नए अपडेट को कंपनी ने बीटा वर्जन में रोलआउट किया है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो आप नए इंटरफेस को वर्जन नंबर 2.23.17.16 से अपने मौजूदा वॉट्सऐप वर्जन को अपडेट कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।


शेयर और क्रिएट करें AI स्टिकर

वॉट्सऐप ने बीटा यूजर्स के लिए AI स्टिकर्स को क्रिएट और शेयर करने वाला फीचर भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है। स्टिकर क्रिएट करने के लिए कंपनी कीबोर्ड में दिए गए स्टिकर टैब में एक नया बटन दे रही है। यहां आप वॉट्सऐप को बता सकते हैं कि आपको कैसा स्टिकर चाहिए। आपके दिए गए डिस्क्रिप्शन के आधार पर वॉट्सऐप आपको एआई स्टिकर्स का नया सेट दिखाएगा।


ये एआई स्टिकर्स मेटा के सिक्योर टेक्नोलॉजी से जेनरेट होते हैं। वॉट्सऐप में आया यह नया फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है। मेटा ने इस फीचर को अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो आप इस फीचर को बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.23.17.14 अपडेट में यूज कर सकते हैंWABetaInfo



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...