सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा

Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ ? जानिए UIDAI की क्या है तय सीमा नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार इसमें नाम, जेंडर या पते में त्रुटियां हो जाती हैं। UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम और एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है। एड्रेस में बदलाव बदलने की संख्या: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप कितनी भी बार अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। बदलाव की प्रक्रिया: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म डाउनलोड करें। नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र प्रस्तुत करें। 50 रुपये का शुल्क अदा करें। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)। अपडेट की एक स्लिप प्राप्त करें। नाम में बदलाव बदलने की संख्या: नाम में बदलाव केवल दो बार किया जा सकता है। यदि कोई विशेष परिस्थिति है, तो UIDAI की क्षेत्रीय शाखा से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। बदलाव की प्रक्रिया: पहले और दूसरे बदलाव क...

एक बांग्लादेशी मुस्लिम महिला जो कभी कलकत्ता नही देखी वहाँ कि ग्राम प्रधान बन जाती है।

पश्चिम बंगाल की एक बांग्लादेशी मुस्लिम महिला जो कभी कलकत्ता नही देखी वहाँ कि ग्राम प्रधान बन जाती है। कोर्ट मे पूछने पर online आय प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनवा देती है। *कोर्ट द्वारा फटकार सुनिये।* *पूरी संसद,पूरी न्याय व्यवस्था,पूरा देश जानता है कि इस गजवा ए हिंद योजना द्वारा देश की 145 करोड़ योजना को भयंकर गृह युद्ध मे धकेलने की योजना का मुख्य एकमात्र किरदार "ममता बनर्जी" है।* *सब जानते हैं,भयंकर तम दुष्प्रभाव जानते हैं ,पर संविधान नपुंशक है।* *ममता बैनर्जी की सबसे बड़ी सहयोगी कांग्रेस, वामपंथ, सम्पूर्ण विपक्ष,नेहरू का संविधान और "राक्षस संस्कृति" है,जिसे "धर्म की मान्यता" प्राप्त है।* *संविधान को बाबा साहब के नाम से प्रचारित किया गया,पर पीछे पूरा शातिर गजवा ए हिंद योजना के साथ नेहरू था।* *क्या 100 करोड़ हिंदू जनता,ईश्वरीय कल्याणात्मक सिद्धांत को मानने वाली ,वसुधैव कुटुम्बकम का लक्ष्य रखने वाली एकमात्र ईश्वर प्रदत्त धर्म- संस्कृति समाप्त हो जायेगी तब विध्वंसक/नपुंशक संविधान मे बदलाव हो पायेगा?* *वो भी नहीं बचेंगे ,जो संविधान का रट लगाये...

स्वतंत्र वीर सावरकर' की मदद के लिए अपनी संपत्तियां बेचने का खुलासा, रणदीप हुड्डा ने किया खुलासा

  रणदीप हुड्डा ने खुलासा किया कि उन्होंने स्वतंत्र वीर सावरकर पर काम करते हुए दो साल बिताए और ... स्वतंत्रता वीर सावरकर, स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर केंद्रित बायोपिक है, जिसने न केवल निर्देशन में रणदीप हुड्डा के कदम को चिह्नित किया, बल्कि परियोजना के लिए उनके समर्पण और बलिदान को भी प्रदर्शित किया। हालाँकि, यह यात्रा चुनौतियों से रहित नहीं थी। रणवीर अल्लाहबादिया के साथ उनके पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, रणदीप ने खुलासा किया कि उन्होंने स्वातंत्र्य वीर सावरकर पर काम करने में दो साल बिताए और फिल्म को फंड करने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने बायोपिक के वित्तपोषण के लिए अपनी संपत्तियां बेच दीं। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म के निर्माण चरण के दौरान उन्हें नकदी की कमी का सामना करना पड़ रहा था। पैसे से संबंधित समस्याएं थीं। मेरे पिता ने बचत की थी और बॉम्बे (मुंबई) में मेरे लिए कुछ संपत्तियां खरीदी थीं, और मैंने उन्हें इस फिल्म के लिए दे दिया। मैंने इस फिल्म पर अपना सब कुछ खर्च कर दिया। मुझे लगा कि मैं इसे बनाना बंद नहीं कर सकता यह फिल्म। इस फिल्म ...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज यहां स्वराज्य जननी राजमाता जिजाऊ मासाहेब महाराज और स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज यहां स्वराज्य जननी राजमाता जिजाऊ मासाहेब महाराज और स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्षा शासकीय आवास मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने जिजाऊ मासाहेब और स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस की भी शुभकामनाएं दी हैं।

salute 🫡 Bengaluru

Salute: जो यमन के डाॅक्टर नहीं कर पाए वो बेंगलुरु में डॉक्टर्स ने कर दिखाया...18 साल पहले सिर में फंसी गोली को बाहर निकाला नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में डॉक्टर्स ने एक ऐसी जटिल सर्जरी करी जो यमन के डाॅक्टर भी नहीं कर पाए। बेंगलुरु में डॉक्टर्स ने यमन के नागरिक के सिर में फंसी 18 साल पहले गोली बाहर निकाली है। 18 साल पहले गोली लगने से इस शख्स के दोनों कान बहरे हो गए थे। यमन में काफी इलाज करवाया राहत नहीं मिली।  डॉक्टर्स का कहना था कि सर्जरी के बाद शख्स के सिर से तीन सेंटीमीटर की गोली निकाली गई है। हॉस्पिटल का कहना है कि मरीज अब अपने देश यमन वापस लौट गया है वह बिल्कुल ठीक है। बेंगलुरु के एस्टर आरवी हॉस्पिटल के मुताबिक, 18 साल पहले दो पक्षों में विवाद हो गया था इस बीच गोलीबारी शुरू हुई और एक गोली उसके सिर में जा धंसी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।  शख्स का कहना है कि गोली लगने के बाद उसे कुछ सुनाई नहीं देता था। उसने कई बड़े डॉक्टर्स को दिखाया लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। बाद में एस्टर आरवी हॉस्पिटल आया और ऑपरेशन करवाया।    हॉस्पिटल के अनुसार, गोली बायी...

बैरगनिया में बढ़ते दादा गिरी नगर थाना प्रभारी हुए अतिक्रमण कारी सामने हुआ नतमस्तक

लाचार, विकलांग नगर परिषद बैरगनिया का बेवकूफी निर्णय पटेल चौक से हॉस्पिटल चौक का डिवाइडर को तोड़ना क्या अतिक्रमणकारी ठेला वाला के सामने कमजोर नगर प्रशासन एवम् पुलिस प्रशासन

स्वदेश निर्मित स्टेल्थ ड्रोन की सफल टेस्टिंग की।

  दुश्मन को टारगेट कर चुपचाप लौट आएगा यह ड्रोन, DRDO ने कर दिया कमाल; थर्रा उठेंगे चीन-पाकिस्  इस ड्रोन की खासियत है कि यह चुपचाप अपना टारगेट पूरा कर अपने आप ही लैंड कर जाएगा। मानवरहित विमानों के विकास की दिशा में डीआरडीओ की तरफ तैयार किया ग यह ड्रोन भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेश निर्मित स्टेल्थ ड्रोन की सफल टेस्टिंग की। इस कड़ी में कर्नाटक के चित्रदुर्ग से स्वदेशी हाई-स्पीड फ्लाइंग विंग यूएवी श्रेणी के ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर ड्रोन ने दूसरी बार उड़ान भरी। टेललेस कॉन्फिगरेशन वाले इस ड्रोन की सफल उड़ान के साथ भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्हें फ्लाइंग विंग कॉन्फिगरेशन में महारत हासिल है। इस यूएवी को डीआरडीओ के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) बेंगलुरु द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

महज छह घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर

 सीतामढ़ी से दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होकर चलेगी वंदे भारत ट्रेन समस्तीपुर डीआरएम ने इसका प्रस्ताव भेजा है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल अब इस पर मुहर लगाएंगे उसके बाद रेलवे बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन सीतामढ़ी दरभंगा समस्तीपुर मुजफ्फरपुर पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। सीतामढ़ी दरभंगा समस्तीपुर मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने का सपना जल्द पूरा होने वाला है।

बैरगनिया सीतामढ़ी बिहार: देखिए इस तस्वीर में स्मार्ट बिहार

 बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 26 में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय भवन की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। विद्यालय भवन की छत इतनी जर्जर है कि बच्चे व शिक्षक डरे व सहमे रहते हैं कि कब छत नीचे गिरेगा और इसी हालत में इस विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षा विभाग व सरकार को त्वरित कर विद्यालय का मरम्मत करना चाहिए। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे ने जिला समाहर्ता से भवन मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। हमारे सभी बड़े छोटे भाइयों ओर चाचा से अनुरोध हैं की एक बार फ़िर से शिक्षा को मजबूत और स्मार्ट करे नाकी घर में लगे मीटर ओर बल्ब को स्मार्ट करे  सरकार से एक बार फ़िर जंग लड़ा जाए अपना हक के लिय । Go back smart meter CM Nitish Kumar  Please accept the public request 

Sitamarhi: बिहार में भ्रष्टाचार का नाला, 120 दिन में ही हो गया ध्वस्त

  Bihar News : बिहार के सीतामढ़ी में चार माह पहले नाला ध्वस्त हो गया है। मामला सामने आने के बाद आम लोगों के साथ-साथ अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है कि लाखों रुपये की लागत से बने नाला चार ही महीना में कैसे ध्वस्त होने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी योजना में किस हद तक भ्रष्टाचार है, इसका यह एक नमूना है। सीतामढ़ी :  बिहार के सीतामढ़ी में सरकारी योजनाओं में किस हद तक भ्रष्टाचार है, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। योजनाओं की गुणवत्ता पर बराबर सवाल खड़े होते रहे हैं। ताजा मामला जिले के सोनबरसा प्रखंड से आया है, यहां पर लाखों की लागत से बने नाला मात्र चार महीने में ही ध्वस्त होने लगा है। उसकी गुणवत्ता की सच्चाई सामने आने लगी है। ग्रामीणों से डीएम मनेश कुमार मीणा को जब इसकी जानकारी मिली कि मात्र चार माह के अंदर ही सरकारी नाला ध्वस्त होने लगा है, तो वो आवाक रह गये। उन्होंने सरकारी योजना में इस हद तक के भ्रष्टाचार को काफी गंभीरता से लिया है और जांच को दो सदस्यीय एक टीम गठित कर दी है। टीम की रिपोर्ट पर भ्रष्टाचार करने वालों पर कठोर कार्रवाई तय माना जा रहा ...

WhatsApp कॉलिंग का मजा हुआ दोगुना, नए अपडेट में बहुत कुछ खास

वॉ ट्सऐप (WhatsApp) का शानदार अपडेट आया है। नया अपडेट यूजर्स के कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहद जबर्दस्त बनाता है। इस अपडेट में कॉलिंग के लिए नया इंटरफेस ऑफर किया जा रहा है, जो ग्रुप कॉल्स को मैनेज करने के साथ ही इसकी ओवरऑल यूजेबिलिटी को भी काफी सुविधाजनक बनाता है। WABetaInfo के अनुसार अपडेट में कंपनी एक नया बटन लेकर आई है, जो चल रही कॉल के बीच कॉन्टैक्ट को ऐड करना आसान बनाता है। नए कॉलिंग इंटरफेस में यूजर्स को बॉटम मोडल व्यू मिलेगा। यह कॉल टाइप और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को हाइलाइट करता है। साथ ही कंपनी शेड्यूलिंग ग्रुप कॉल फीचर को भी टेस्ट कर रही है। नए अपडेट को कंपनी ने बीटा वर्जन में रोलआउट किया है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो आप नए इंटरफेस को वर्जन नंबर 2.23.17.16 से अपने मौजूदा वॉट्सऐप वर्जन को अपडेट कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी। शेयर और क्रिएट करें AI स्टिकर वॉट्सऐप ने बीटा यूजर्स के लिए AI स्टिकर्स को क्रिएट और शेयर करने वाला फीचर भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है। स्टिकर क्रिएट करने के लिए कंपनी कीबोर्ड में दिए गए स्टिकर ...

बैरगनिया,सीतामढ़ी , बिहार: बाइक सवार 3 युवक ने ले ली 9वर्षीय बच्चे की जान

  बैरगनिया: बैरगानिया प्रखंड के परसौनी पंचायत अंतर्गत भटौलिया गांव के एक नौ बर्षीय बच्चे की हुई मौत । बाइक चालक ने रौंदते हुए ले ली बच्चे की जान। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भटौलिया गांव निवासी मो जहांगीर के 9 वर्षीय पुत्र फैजान खान अपने घर के पास खेल रहा था कि तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक फैजान खान को रौदते हुए चला गया, उक्त बाइक पर 3 लोग सवार थे। जिससे वह बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल बच्चे को बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया परंतु बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सीतामढ़ी और फिर सीतामढ़ी सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेजा दिया, इसके बाबजूद उसकी मौत शनिवार को हो गयी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्चे की मां सहित अन्य परिजन चीत्कार मारकर रो रहे है। पीड़ित पिता ने थाना को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। फोटो-मृतक के रोते विलखते परिजन, जुटी भीड़, फैजान खान 

मौसम पूर्वानुमान:तेज हवा, अंधेरा और बूंदाबांदी... दिल्ली-NCR समेत यूपी का मौसम बदला, अगले 2 घंटे में होगी बारिश, जानें

भारत के कई राज्यों में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है. ऐसे में मौसम की आंखमिचौली ने हर किसी हैरान कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान के कई इलाकों में आज से दो दिन तक बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली (Delhi Rainfall Alert) के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, जिनमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली- एनसीआर के इलाके शामिल हैं. वहीं हरियाणा (Haryana Rianfall Alert) के भी कुछ इलाकों में बारिश की संभवाना ताई जा रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि 28 फरवरी की शाम से एक पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालय क्षेत्रों यानी पहाड़ी राज्यों को प्रभावित करेगा. इसके चलते 2 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की मध्य...

शराब मुक्त बिहार ये सब हैं। झूठा प्रचार सुनिए हमारे सरकार

मुसाचक युवा सेना और मुसाचक के लोगो का कहना हैं शराब मुक्त बिहार ये झूठा है प्रचार सुनिए नीतीश कुमार हमारे पंचायत में खुल्याम दारू बिकता है आप इसका जांच करवाए और इनका कहना हैं। पूरे बिहार में दारू बिकता है। फिर किस बात का शराब मुक्त बिहार बंद करिए झूठा प्रचार या बंद करिए पूर्ण से दारू का व्यापार 

बैरगनिया : खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

  बैरगनिया: खबर का असर हॉस्पिटल चौक पर बनाए जा रहे हैं आरसीसी नाले जल्दी मिलेगी सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को निजात अब नहीं होंगे लोगों के पैर गंदे आप लोग इसी तरह से साथ देते रहिए हम आपकी हर समस्या को दिखाते रहेंगे।

बिहार: आनंद मोहन की बेटी की शादी में दुश्मन से दोस्त हुए दो बाहुबली तो नीतीश 20 मिनट तक करते रहे गुफ्तगू

पटना, ऑनलाइन डेस्क। बिहार के जाने-माने नेता और पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी कल 15 फरवरी को संपन्न हो गई है। आनंद मोहन अपनी बेटी की शादी के लिए 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर हैं। दोनों को आशीर्वाद देने के लिए बिहार के कई बड़े नेता समारोह में शामिल हुए। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव प्रमुख हैं।  क्यों हो रही है आनंद की बेटी की शादी की इतनी चर्चा सुरभि आनंद और हंसराज की शादी की चर्चा पूरे बिहार और राज्य की राजनीति में जोरों पर है। शादी के दौरान दो घोर दुश्मन पप्पू यादव और आनंद मोहन को एक दूसरे से गले मिलते देखा गया तो वहीं सीएम नीतीश कुमार ने आनंद और उनकी पत्नी से काफी देर तक गुफ्तगू भी की। शादी में शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी,  विजय चौधरी, अशोक चौधरी समेत सभी दलों के कई नेताओं का भी तांता देखने को मिला। दुश्मन से दोस्त बने पप्पू यादव और आनंद मोहन सुरभि आनंद और राजहंस की शादी के बहाने दो बाहुबलियों की दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। पप्पू यादव और आनंद मोहन की दुश्मनी और प्रतिद्वंदता से बिहार का बच्चा-बच...

Sarkari Ration लेने में आ रही हैं दिक्कतें, तो घर बैठे करें शिकायत, जानिए डिटेल्स

 Ration Card Complaint Helpline Numbers : अगर आपको राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है या फिर कोटेदार द्वारा परेशान किया जा रहा है. तो आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं. आप आसानी से घर बैठे कुछ नम्बरों पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं. देश की सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत देशभर में मुफ्त राशन बांट रही है. इस योजना के योग्य लोगों को बिना किसी समस्या के फ्री में राशन मिले इसके लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. यानी राशन मिलने दिक्कत होने या राशन बांटने वाला कोटेदार किसी भी तरह से परेशान करता है, तो ग्राहक द्वारा सीधे इसकी शिकायत की जा सकती है. इसके लिए जरूरी है कि आपके पास राशन कार्ड हो. आपके शिकायत पर सरकार सख्त एक्शन लेती है. अगर आप दिल्ली के राशन कार्ड होल्डर हैं तो अपनी शिकायत ईमेल के जरिए भी कर सकते हैं. इसके लिए cfood@nic.in पर मेल करना होगा. साथ ही आधिकारिक वेबसाइट http://fs.delhigovt.nic.in पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है. शिकायत के लिए नोट कर लें ये जरूरी नंबर राजस्थान – 18001806127 गुजरात- 18002335500 मध्य ...

बेटी रोहिणी और पिता लालू प्रसाद यादव

चाहती तो किडनी खरीद भी सकती थी रोहिणी आचार्य लेकिन वह अपने पिता से स्नेह करती है इसलिए वह खुद अपना किडनी पिता को आज सिंगापुर में दे रही है। पिता और पुत्री के इस शानदार स्नेह के उदाहरण को देखकर मन द्रवित है और हार्दिक रूप से खुश है।दोनो लोग जल्द स्वास्थ्य हो ऐसा प्रभु से प्रार्थना है।  

जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, क्या ये क़ानूनन मुमकिन है ?

  महाराष्ट्र के सोलापुर में एक युवक की जुड़वां बहनों से शादी ख़ूब सुर्ख़ियाँ बटोर रही है. लेकिन अब ये शादी क़ानूनी शिकंजे में भी फँस गई है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. रूपाली चाकणकर ने ट्वीट कर कहा- सोलापुर में एक युवक ने मुंबई की जुड़वां बहनों से शादी की है. ये भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत एक अपराध है. हालाँकि सोलापुर के पुलिस अधीक्षक को इस मामले की जाँच करनी चाहिए और तुरंत क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग अधिनियम 1993 की धाराओं के तहत तुरंत पेश की जानी चाहिए. सोलापुर के अकलुज इलाक़े में एक युवक ने एक ही मंडप में मुंबई की दो जुड़वां बहनों से शादी कर ली है. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो ख़ूब वायरल हो रहे हैं. हालाँकि कई लोग ये सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या भारत में दो शादियाँ संभव हैं, क्या दो शादियों को क़ानूनन इजाज़त है? शादी कैसी रही? यह शादी कैसे संपन्न हुई, इसकी जानकारी अकलुज थाने के एसएचओ अरुण सुगावकर ने दी. अरुण सुगावकर ने बताया, "मुंबई की जुड़वां बहनो...

Sitamarhi Bihar news

  सीतामढ़ी सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया निवासी व ग्रामीण सहयोग समिति के अध्यक्ष राम अनेक सिंह ने प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी को एक आवेदन देकर बभनगामा रमनगरा पंचायत में एक उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग किया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है बभनगामा रमनगरा पंचायत में एक भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। जिसकी वजह से यहां पर रहने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा का काफी अभाव है। उन्होंने साथ ही बताया है कि उक्त पंचायत के गम्हरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापना हो जाने से बगल के मनियारी, अख्ता उत्तरी समेत आसपास के भी लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने प्रमुख से पंचायत समिति के बैठक में प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य केंद्र स्थापना करने हेतु प्रयास करने का अनुरोध किया है। पूछे जाने पर प्रमुख तेतरी देवी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र खोलने के मांग पत्र प्राप्त हुआ है। उक्त आवेदन को संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी को भेजने के साथ ही पंचायत समिति के बैठक में इसे पारित कराकर उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापना करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जाएगा।